Welcome to Gayatri Shodh Evam Prashikshan Sansthan (GSPS), Banda Email: gayatri.kbs@gmail.com | Phone: +91-8750184716
GSPS
Gayatri Shodh Evam Prashikshan Sansthan
BANDA (U.P.) - 210201 | Research & Training Institute
Estd. 2022

About us - गायत्री शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (GSPS)

गायत्री शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (जीएसपीएस) एक गैर-लाभकारी शोध एवं प्रशिक्षण उन्मुख संस्था के रूप में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में शोध, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, ज्ञान-विनिमय एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है।


1. संस्थान का नाम (Name of the Institute)

संस्था का नाम “गायत्री शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (Gayatri Shodh Evam Prashikshan Sansthan)” है। यह संस्था एक गैर-लाभकारी, शोध एवं प्रशिक्षण उन्मुख सामाजिक संस्था के रूप में कार्य करती है।

2. संस्थान का विजन (Vision)

संस्था का विजन “ज्ञान, शोध, प्रशिक्षण एवं नवाचार के माध्यम से समावेशी, आत्मनिर्भर, न्यायपूर्ण एवं सतत समाज के निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्था के रूप में स्थापित होना है।” संस्थान का दीर्घकालीन लक्ष्य ऐसा ज्ञान एवं प्रशिक्षण तंत्र विकसित करना है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर ग्रामीण समुदायों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित समूहों की क्षमता का विकास किया जा सके।

3. संस्थान का मिशन (Mission)

संस्था का मिशन “वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण शोध, व्यावहारिक प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, ज्ञान-विनिमय एवं नवाचार के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं ग्रामीण विकास को गति प्रदान करना और शोध के निष्कर्षों को समाज एवं नीति-निर्माण से जोड़ना है।”

4. संस्थान का उद्देश्य (Objectives)

मुख्य उद्देश्य शोध, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास में योगदान देना है।

  • 4.1 अकादमिक एवं व्यावहारिक शोध को प्रोत्साहन: सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला अध्ययन, युवा विकास, उद्यमिता पर शोध।
  • 4.2 शोधकर्ताओं का क्षमता निर्माण: शोध पद्धति, सांख्यिकीय विश्लेषण, आंकड़ों के संग्रहण, शोध लेखन एवं प्रकाशन का प्रशिक्षण।
  • 4.3 प्रशिक्षण एवं कौशल कार्यक्रम: विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों के लिए कार्यशाला, संगोष्ठी, सम्मेलन।
  • 4.4 ग्रामीण विकास हेतु नियोजन: ग्रामीण समस्याओं पर शोध और स्वरोजगार, सूक्ष्म उद्यम के लिए प्रशिक्षण।
  • 4.5 सीमांत समूहों एवं महिलाओं को सशक्त बनाना: वित्तीय साक्षरता, उद्यमिता, विपणन कौशल विकास।
  • 4.6 युवा विकास एवं सामाजिक जागरूकता: नेतृत्व, डिजिटल दक्षता, स्वास्थ्य, स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता अभियान।
  • 4.7 नीतिगत अनुसंधान: सरकार के लिए सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर अध्ययन, सर्वेक्षण, मूल्यांकन।
  • 4.8 प्रकाशन एवं ज्ञान प्रसार: शोध पत्रिकाओं, पुस्तकों, नीति-पत्रों का प्रकाशन।
  • 4.9 राष्ट्रीय एवं अंतर-संस्थानिक सहयोग: विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, NGOs के साथ सहयोग।
  • 4.10 नवाचार एवं समावेशी विकास: डिजिटल तकनीक, AI, जल प्रबंधन, सतत कृषि पर शोध।

5. संस्थान का कार्यक्षेत्र (Working Scope)

संस्थान का कार्यक्षेत्र स्थानीय, प्रादेशिक के साथ राष्ट्रीय स्तर का है:

शोध एवं सर्वेक्षण, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण उद्यमिता, युवा विकास एवं महिला सशक्तिकरण, सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूह, शिक्षण एवं कौशल विकास, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, पर्यावरण एवं सतत विकास, नीतिगत अनुसंधान, सामाजिक जागरूकता, प्रकाशन एवं दस्तावेजीकरण।

6. संस्थान के कार्यक्रम (Activities)

  1. स्थानीय, प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय शोध परियोजनाएँ
  2. सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण
  3. शोध पद्धति प्रशिक्षण कार्यक्रम
  4. सेमिनार/सम्मेलन एवं कार्यशालाओं का आयोजन
  5. कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम
  6. महिला एवं युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम
  7. स्वयं सहायता समूह क्षमता-विकास कार्यक्रम
  8. शोध पत्रिका एवं पुस्तकों का प्रकाशन
  9. शोधार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन
  10. नीतिगत अध्ययन एवं प्रभाव मूल्यांकन

7. संस्थान के आधारभूत मूल्य (Core Values)

  • शोध गुणवत्ता
  • पारदर्शिता
  • निष्पक्षता
  • सामाजिक उत्तरदायित्व
  • समानता एवं समावेशन
  • नैतिकता
  • धारणीय नवाचार
  • सतत सहयोग